शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
देहरादून एयरपोर्ट रोड:हाथी ने बुलेट सवार पर किया हमला, युवक पर पैर रखकर फिर जंगल में भागा – Elephant Attacks A Bullet Motorcycle Rider On Dehradun Airport Road
ऋषिकेश

देहरादून एयरपोर्ट रोड:हाथी ने बुलेट सवार पर किया हमला, युवक पर पैर रखकर फिर जंगल में भागा – Elephant Attacks A Bullet Motorcycle Rider On Dehradun Airport Road

November 12, 2026


Elephant attacks a Bullet motorcycle rider on Dehradun Airport Road

बुलेट सवार युवक पर हाथी ने किया हमला
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून एयरपोर्ट रोड पर बुधवार देर रात एक हाथी ने बुलेट सवार युवक पर हमला कर दिया। इस दौरान युवक सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद हाथी युवक के ऊपर से पैर रखकर आगे बढ़ गया और सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए जंगल की ओर चला गया। गनीमत रही कि इस खौफनाक घटना में युवक की जान बच गई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सड़क पर बुलेट सवार युवक हाथी की चपेट में आने के बाद किनारे गिरा पड़ा है। इसी दौरान हाथी उसके बेहद करीब से गुजरता है और उसके ऊपर पैर रखते हुए आगे बढ़ जाता है। इसके बाद हाथी सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़कर जंगल में प्रवेश कर जाता है।

UK Top News: केदारनाथ और यमुनोत्री मंदिर के कपाट बंद, गोदियाल का सरकार पर वार, काशीपुर में बच्ची से हैवानियत

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X