शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उत्तराखंड:35 किलो के हाथी दांत गायब होने के मामले में बड़ी कार्रवाई, रेंजर और डिप्टी रेंजर निलंबित – Uttarakhand Major Action Taken In Case Of Missing Elephant Tusks; Ranger And Deputy Ranger Suspended
कोटद्वार

उत्तराखंड:35 किलो के हाथी दांत गायब होने के मामले में बड़ी कार्रवाई, रेंजर और डिप्टी रेंजर निलंबित – Uttarakhand Major Action Taken In Case Of Missing Elephant Tusks; Ranger And Deputy Ranger Suspended

November 12, 2026


Uttarakhand Major action taken in case of missing elephant tusks; ranger and deputy ranger suspended

निलंबित
– फोटो : Adobe Stock Image

विस्तार

लैंसडौन वन प्रभाग की लालढांग रेंज के स्टोर से 35.045 किलोग्राम हाथी दांत गायब होने के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख कपिल लाल ने लालढांग के रेंज अधिकारी अनुराग जोशी और तत्कालीन मालखाना प्रभारी डिप्टी रेंजर भगवत प्रसाद भदूला को निलंबित कर दिया है। निलंबन के आदेश लैंसडौन वन प्रभाग को मिलचुके हैं।

इस मामले में डीएफओ हरिद्वार स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित की गई थी। समिति ने छह नवंबर को अपनी जांच रिपोर्ट वन संरक्षक को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट और संबंधित अधिकारियों के बयानों के आधार पर पीसीसीएफ/हॉफ ने यह कदम उठाया। इस मामले में लालढांग रेंज के वर्तमान मालखाना प्रभारी वन दरोगा वीरेंद्र सिंह को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

UK Top News: सीएम ने विकास योजनाओं की दी सौगात, दून के लेफ्टिनेंट कर्नल बलिदान, रेखा का हरदा पर पलटवार

कंप्यूटर ऑपरेटर को भी नोटिस जारी

विभागीय जांच समिति ने रेंज में उपनल के माध्यम से तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर हेमंत कुमार की भूमिका को संदिग्ध माना है। इसके आधार पर डीएफओ तरुण एस. की ओर से उन्हें नोटिस जारी किया गया है। हालांकि, जांच समिति ने उपनल कर्मी पर कार्रवाई के बारे में स्पष्ट निर्देश नहीं दिए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X