शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ग्रेटर नोएडा:इंटीरियर फैक्टरी में लगी भीषण आग, आठ दमकल गाड़ियों ने साढे़ तीन घंटे में पाया काबू – Greater Noida Massive Fire Breaks Out At An Interior Factory
नोएडा

ग्रेटर नोएडा:इंटीरियर फैक्टरी में लगी भीषण आग, आठ दमकल गाड़ियों ने साढे़ तीन घंटे में पाया काबू – Greater Noida Massive Fire Breaks Out At An Interior Factory

November 13, 2026


Greater Noida Massive fire breaks out at an interior factory

ग्रेटर नोएडा स्थित फैक्टरी में लगी आग

विस्तार

ग्रेटर नोएडा स्थित सूरजपुर थाना क्षेत्र के ईकोटेक-2 स्थित उद्योग केंद्र में गुरुवार दोपहर एक इंटीरियर फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग गोपाला इंटीरियर नाम की कंपनी की बाहरी बिल्डिंग में लगी थी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने स्थानीय पुलिस बल की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर करीब करीब साढे़ तीन घंटे बाद पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार उद्योग विहार एक्सटेंशन स्थित फैक्टरी में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3:30 बजे आग लगी। आग की लपटें और धुआं उठता देखकर आसपास की फैक्टरियों में काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

सभी लोग किसी तरह से बाहर आए और आग का वीडियो बनाने लगे। वहीं सूचना मिलते ही ईकोटेक-3 फायर स्टेशन के अलावा अन्य फायर स्टेशन से दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग के फैलने की आशंका को देखते हुए एहतियातन आसपास की फैक्टरियों को भी खाली करा लिया गया, ताकि आग बुझाने के दौरान कोई कर्मचारी इसकी चपेट में न आए।

एफएसओ ईकोटेक-3 अजय कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना पर दमकल की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। पुलिस बल के सहयोग से आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। दमकल विभाग की ओर से आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X