शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News:जिले में 56,364 बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल – 56,364 Children In The District Will Be Given Albendazole

November 13, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग

Updated Thu, 12 Nov 2026 06:53 PM IST

56,364 children in the district will be given Albendazole.

रुद्रप्रयाग। जिले में 18 नवंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत एक से 19 वर्ष आयु वर्ग के 56,364 बच्चों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के तहत जिले के 932 शिक्षण संस्थानों और 692 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दवा दी जाएगी। 25 नवंबर को मॉप अप दिवस आयोजित होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल ने बताया कि अभियान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिक्षा, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा और बाल विकास विभाग के साथ निजी शिक्षण संस्थानों से लक्षित आयु वर्ग के सभी बच्चों को दवा खिलाने की अपील की गई है। 18 नवंबर को किसी कारण दवा खाने से छूटे बच्चों को 25 नवंबर को दवा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पेट में कृमि होने से बच्चों में खून की कमी, कुपोषण और शारीरिक विकास प्रभावित होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X