शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल:कसौली में महिला पर पिस्तौल तानकर दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार; खुदकुशी की भी दी धमकी – Kasauli Man Arrested For Threatening Woman With Pistol Solan
सोलन

हिमाचल:कसौली में महिला पर पिस्तौल तानकर दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार; खुदकुशी की भी दी धमकी – Kasauli Man Arrested For Threatening Woman With Pistol Solan

November 13, 2026


kasauli man arrested for threatening woman with pistol solan

एसपी सोलन टी साई वर्मा
नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कसौली क्षेत्र में एक महिला और उसके बेटे को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला के बेटे के सामने उस पर पिस्तौल तान दी और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने खुद आत्महत्या करने की धमकी भी दी। बाद में महिला का पीछा करते हुए वह पुलिस चौकी कुठाड़ पहुंच गया, जहां उसने खुद को गोली मारने की धमकी दी। एसपी सोलन टी साई वर्मा ने बताया कि यह घटना 10 नवंबर को बंगोआ निवासी महिला के घर में हुई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

घर में घुसकर महिला और बेटे को दिखाई पिस्तौल

पुलिस के अनुसार, आरोपी नरेंद्र कुमार महिला के घर में घुस आया था। इस दौरान उसने महिला और उसके बेटे के सामने पिस्तौल निकालकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। आरोपी की इस हरकत से परिवार के सदस्य भयभीत हो गए। शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी ने महिला और उसके बेटे को धमकाने के साथ खुदकुशी करने की बात भी कही थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X