शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बुलंदशहर

Bulandshahar News:जमीन बेचने के नाम पर 61 लाख रुपये ठगने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज – Case Registered Over Allegations Of Swindling Rs 61 Lakh Under The Pretext Of Selling Land

November 13, 2026


पहासू। न्यायालय के आदेश पर जमीन बेचने के नाम पर 61 लाख रुपये ठगने के आरोप में तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह लेनदेन चार साल पहले आठ बीघा जमीन के लिए हुआ था। जमीन नाम न होने पर पीड़िता ने अधिकारियों से शिकायत की, फिर न्यायालय का रुख किया।

दिल्ली की कारोबारी मोनिका सिंह की मुलाकात गाजियाबाद के कुश शर्मा और आदित्य शर्मा से हुई। मार्च 2022 में कुश ने अपने पिता भुवन कुमार शर्मा से उन्हें मिलवाया। कुश और भुवन शर्मा ने बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र में आठ बीघा जमीन होने का दावा किया। उन्होंने यह जमीन 80 लाख रुपये में बेचने की बात कही। मोनिका ने अप्रैल से नवंबर 2022 के बीच अलग-अलग तारीखों पर कुल 61 लाख रुपये दिए। ये रुपये कुश और भुवन शर्मा को दिए गए।

जमीन मोनिका के नाम न होने पर खुर्जा तहसील में जांच हुई। तब पता चला कि जमीन भुवन शर्मा के नाम नहीं, बल्कि किसी और की है। ठगी का एहसास होने पर मोनिका ने रकम वापस मांगी, पर आरोपियों ने इन्कार कर धमकी दी। स्थानीय पुलिस से कार्रवाई न मिलने पर मोनिका ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। सीओ शिकारपुर दीपक कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर कुश शर्मा, आदित्य शर्मा और भुवन शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी प्रमाण पत्र के इस्तेमाल और धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X