Bahraich News:घर में घुसा तेंदुआ, बालिका पर हमला – Leopard Enters House, Attacks A Young Girl

शिवांगी। -संवाद
November 13, 2026

शिवांगी। -संवाद
मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत सेमरी मलमला गांव के मजरा लोनियनपुरवा में बृहस्पतिवार शाम घर में घुसे तेंदुए ने सात वर्षीय बालिका पर हमला कर दिया। उसके पेट पर पंजे से गहरे खरोंच आए हैं। बालिका की चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण दौड़े तो तेंदुआ भाग गया। घटना के बाद से गांव में दहशत है।
लोनियनपुरवा निवासी सुरेश निषाद की पुत्री शिवांगी (7) बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे घर के बरामदे में थी। इसी दौरान घर में घुसे तेंदुए ने उस पर झपट्टा मार दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ भाग निकला।
रात में परिजनों ने घर पर ही बालिका की मरहम-पट्टी की। शुक्रवार सुबह उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर नहीं पहुंची। इससे लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने गांव में गश्त बढ़ाने, सुरक्षा के लिए लाइट लगवाने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
मुर्तिहा के प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी दीपक मिश्रा ने बताया कि हमले की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई थी। घटनास्थल पर मिले पगचिह्नों की जांच कराई जा रही है।
November 13, 2026
बहराइच। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को बहराइच प्रीमियर लीग (बीपीएल) सीजन-12 के लिए तीन दिवसीय क्रिकेट ट्रायल संपन्न हुआ। तीन, 10 और 11 नवंबर को आयोजित इस ट्रायल में विभिन्न जिलों और प्रदेशों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल के दौरान पांच टीमों के बीच मुकाबले कराए […]
November 13, 2026
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 13 Nov 2026 12:29 AM IST 1- खेलकूद सुबह 10:00 बजे। केडीसी मैदान पर क्रिकेट मैच का आयोजन होगा। यह जानकारी आयोजक गोविंद ने दी। शाम 04:00 बजे। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी का अभ्यास मैच होगा। यह जानकारी कोच मो. आरिफ ने दी। शाम 04:00 बजे। इंदिरा […]
November 13, 2026
बहराइच। शहर के सिविल लाइंस स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को खेलो इंडिया टीम और स्टेडियम टीम के बीच एक अभ्यास फुटबॉल मैच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद कड़ा मुकाबला 3-3 की बराबरी पर समाप्त हुआ। फुटबॉल कोच राकेश पासवान के मार्गदर्शन में आयोजित इस मुकाबले […]
