शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Azamgarh News:बाजारों में बढ़ी रौनक, फलों के दाम चढ़े – Markets Are Bustling With Activity, Fruit Prices Are Rising
आज़मगढ़

Azamgarh News:बाजारों में बढ़ी रौनक, फलों के दाम चढ़े – Markets Are Bustling With Activity, Fruit Prices Are Rising

November 13, 2026


आजमगढ़। डाला छठ पर्व को लेकर बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है। शहर के चौक, सिधारी, हरबंशपुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में फलों और पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। फल, गन्ना, नारियल, सूप, दउरा और दीये की खरीदारी के लिए लोग पहुंचने लगे हैं।

मिट्टी के चूल्हे, नए बर्तन और अन्य पूजन सामग्रियों की मांग भी बढ़ गई है। दुकानदार राजेश सोनकर ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार फलों के दाम बढ़े हैं। संवाद

00

सामान- दाम

केला- 50- 60 रुपये दर्जन

अनार- 200 रुपये किलो

सेव- 100- 120 रुपये किलो

दौरी- 200- 250 रुपये

सूप- 100- 150 रुपये

नारियल- 50 रुपये पीस

रामफल- 60 रुपये पीस

ड्रेगनफ्रूट- 80 रुपये पीस

अमरूद- 100 रुपये किलो

सीताफल- 60 रुपये पीस

मौसम्मी- 80 रुपये किलो

खजूर- 200 रुपये डिब्बा

अनानास- 80 रुपये पीस

आम- 150 रुपये पीस

खरबूज- 150 रुपये पीस

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X