शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कठुआ

Kathua News:पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को किया जागरूक – Jammu And Kashmir News

November 14, 2026


कठुआ। पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से जिला कठुआ में विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल जगमीत सिंह के नेतृत्व में यह अभियान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास, सरकारी सब्सिडी तथा बिना गारंटी ऋण जैसी सुविधाओं से जोड़ना रहा। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र कठुआ से डॉ. विशाल और प्रो. अनामिका जम्वाल, केवीआईबी के जिला अधिकारी सुरिंदर शर्मा, रोजगार विभाग के उपनिदेशक रमेश चंद्र, मिशन युवा से सुरजीत एवं रिट्टन, बागवानी विभाग के विभागाध्यक्ष संजीव सिंह अंद्रात्रा तथा हिमायत की जिला परियोजना प्रबंधक प्रियंका हंसा ने भाग लिया। अधिकारियों ने पूर्व सैनिकों को कृषि, बागवानी, उद्यमिता और कौशल विकास के माध्यम से आजीविका के नए अवसर तलाशने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। आयोजक टीम ने सभी विभागीय अधिकारियों का सहयोग के लिए आभार जताया और भविष्य में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे जागरूकता शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X