Panchkula News:सर्दियों में बदला स्कूलों का समय, 16 नवंबर से नया टाइम टेबल लागू – School Timings Changed For Winter; New Timetable To Take Effect From November 16
सिंगल शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से, डबल शिफ्ट में भी बदला समय
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 16 नवंबर से सर्दियों का नया समय लागू होगा। शिक्षा विभाग ने ठंड और धुंध को देखते हुए स्कूलों का टाइम टेबल बदल दिया है। यह व्यवस्था अगले आदेश तक जारी रहेगी।
नए शेड्यूल के अनुसार सिंगल शिफ्ट वाले स्कूल सुबह 9:30 से दोपहर 3:30 बजे तक लगेंगे। वहीं, डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट सुबह 7:55 से दोपहर 12:30 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:40 से शाम 5:15 बजे तक चलेगी।
नया समय सरकारी स्कूलों के साथ निजी स्कूलों पर भी लागू होगा। शिक्षकों और स्टाफ को भी इसी समय के अनुसार पहुंचना होगा। स्कूल प्रबंधन को नए टाइम टेबल की जानकारी अभिभावकों और विद्यार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। अभिभावकों को स्कूल बसों का नया समय भी पता करने की सलाह दी गई है।
