शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बागपत:बड़ौत में रेलवे रोड पर खड़ी बस बनी आग का गोला, वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से लगी आग – Bus Catches Fire Due To Short Circuit On Baraut Railway Road, Firefighters Douse Flames
बागपत

बागपत:बड़ौत में रेलवे रोड पर खड़ी बस बनी आग का गोला, वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से लगी आग – Bus Catches Fire Due To Short Circuit On Baraut Railway Road, Firefighters Douse Flames

November 14, 2026


Bus Catches Fire Due to Short Circuit on Baraut Railway Road, Firefighters Douse Flames

बस में लगी आग

विस्तार

बड़ौत नगर के रेलवे रोड पर शुक्रवार रात खड़ी एक बस में अचानक आग लग गई। वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते पूरी बस आग का गोला बन गई। बस से उठती लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

बस मालिक कृष्णपाल ने बताया कि उनकी बस मलकपुर मिल में कर्मचारियों को लाने और उन्हें घर छोड़ने के काम में लगी हुई थी। शुक्रवार रात बस रेलवे रोड पर खड़ी थी। इसी दौरान अचानक वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हुआ और बस में आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण पूरी बस लपटों में घिर गई।

दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बुझाई आग

बस में आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के दौरान बस में यात्री सवार नहीं थे। ऐसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, बस में आग लगने के समय यदि यात्री मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X