शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हाथरस

Hathras News:ममता हत्याकांड में ताई की खुदकुशी ने उलझाई जांच की गुत्थी – Suicide Of Aunt Complicates Investigation Into Mamta Murder Case

November 14, 2026


कोतवाली क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर कोडरा में बच्ची ममता की हत्या का मामला उसकी ताई गुड्डी देवी की आत्महत्या के बाद और उलझ गया है। पुलिस पहले ही परिवार के कुछ सदस्यों पर शक के आधार पर जांच कर रही थी, लेकिन गुड्डी की मौत ने जांच की दिशा में नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

बोरे में मिले ममता के के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए उसकी ताई गुड्डी देवी और ताऊ को हिरासत में लिया था। इसी बीच गुड्डी ने खुदकुशी कर ली। परिवार में लगातार दो मौतों के चलते पुलिस ने ताऊ-ताई को हिरासत से छोड़ दिया था। गुड्डी की मौत से उसका पति योगेश भी सदमे में है। एक ओर पत्नी पर हत्या के शक की बात सामने आई, दूसरी ओर बच्चों के पालन-पोषण की चिंता उसे सता रही है। मृतका की मां वीरेश देवी अपनी जेठानी की बेटी को ममता की हत्या के लिए जिम्मेदार ठहरा रही हैं। गांव में भी हत्या को लेकर परिवार की महिलाओं के बीच विवाद की चर्चा है।

अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि गुड्डी के अलावा ममता की हत्या में परिवार का कौन सदस्य शामिल हो सकता है। कोतवाल शिव कुमार शर्मा ने बताया कि परिवार के सदस्यों से गहन पूछताछ कर जल्द निष्कर्ष पर पहुंचने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरा परिवार सदमे में है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X