शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Pratapgarh News:उपकरण हैं और डॉक्टर भी… बस किलकारी न गूंजी – The Equipment Is There, And So Are The Doctors
प्रतापगढ़

Pratapgarh News:उपकरण हैं और डॉक्टर भी… बस किलकारी न गूंजी – The Equipment Is There, And So Are The Doctors

November 14, 2026


The equipment is there, and so are the doctors

रंजना चौहान

जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लाखों रुपये खर्च कर चार सीएचसी में लेबर रूम बनाए गए। महंगे उपकरण मंगाए गए। डॉक्टरों और स्टाफ की नियुक्ति की गई लेकिन लेबर रूम में गर्भवती महिलाओं का प्रसव न हो सका।

सीएचसी में आज तक किलकारी नहीं गूंजी। गर्भवती महिलाओं को निजी अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ रही है। मुफ्त में मिलने वाली प्रसव की सुविधा के लिए निजी अस्पतालों में हजारों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।

मंदाह, गड़वारा, पर्वतपुर, गजराही क्षेत्र की कुल आबादी करीब तीन लाख है। चार जगहों पर शासन की ओर से सीएचसी का निर्माण कराया गया। 24 घंटे सीएचसी का संचालन हो रहा है। बस लेबर रूम में गर्भवती महिलाओं के प्रसव की सुविधा पर ब्रेक लगा है।

वर्जन

सीएचसी मंदाह : बीते 20 वर्षों से सीएचसी का संचालन हो रहा है। लेबर रूम भी है लेकिन आज तक किलकारी नहीं गूंजी। सीएचसी में महज एक डॉक्टर, एलटी और वार्डबॉय की तैनाती है। एक्सरे मशीन धूल फांक रही है।

सीएचसी गड़वारा :

सीएचसी का संचालन बीते 10 साल से हो रहा है। दो डॉक्टर तैनात हैं। वह ओपीडी में आने वाले मरीजों का इलाज करते हैं। इसके बाद घर चले जाते हैं। प्रसव पीड़िताओं को दवाएं दे दी जाती हैं। भर्ती करने के नाम पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जाता है।

सीएचसी पर्वतपुर : सीएचसी का संचालन वर्ष 2016 से हो रहा है। डॉक्टर और लेबर रूम है। ऑपरेशन के इंतजाम नाकाफी हैं। प्रसव सेवा शुरू नहीं हुई। गर्भवती महिलाओं को मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता है। ओपीडी है पर आईपीडी आज तक शुरू नहीं हुई।

सीएचसी गजराही : सीएचसी का बीते 10 साल से संचालन हो रहा है। इसके बाद भी प्रसव की सुविधा बहाल नहीं हो पाई है। जबकि सीएचसी में ओटी और लेबर रूम है।

सीएचसी में मिलने वाली सुविधा

– 24 घंटे अस्पताल का संचालन।

– नार्मल और ऑपरेशन से प्रसव।

– ओपीडी और आईपीडी सेवा।

– एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और खून जांच के इंतजाम।

सीएचसी में इनकी होती है तैनाती

– एक सीएचसी पर पांच चिकित्सक, तीन स्टाफ नर्स, तीन फार्मासिस्ट, तीन वार्डबॉय और तीन स्वीपर की तैनाती होनी चाहिए।

– एक लिपिक, पैथोलॉजिस्ट, एक्सरे टेक्नीशियन और रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती होनी चाहिए।

बोलीं महिलाएं

गर्भवती हूं। सीएचसी गड़वारा में जांच की सुविधा नहीं है। इसलिए मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता है। सीएचसी में सिर्फ आयरन की गोली दी जाती है। -प्रिया, गड़वारा।

–

मंदाह सीएचसी के संचालन से किसी प्रकार का लाभ नहीं मिल रहा है। डेढ़ महीने पहले प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी गई तो डॉक्टर नहीं मिले। मुझे मेडिकल कॉलेज में प्रसव के लिए जाना पड़ा। – रंजना चौहान, मधुपुर।

वर्जन —

डॉक्टरों के साथ स्टाफ नर्स की कमी है। सब सेंटर पर तैनात नियमित एएनएम की ड्यूटी सीएचसी में लगाई जाएगी। प्रसव पीड़िताओं को बेहतर इलाज की सुविधा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। – डॉ. एस हैदर, उप मुख्य चिकित्साधिकारी।

रंजना चौहान

रंजना चौहान

रंजना चौहान

रंजना चौहान

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X