शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ghazipur News:देश का सबसे कठिन व्रत शुरू 36 घंटे तक निर्जल रहेंगे आस्थावान – The Country’s Toughest Fast Begins; The Faithful Will Remain Without Water For 36 Hours
ग़ाज़ीपुर

Ghazipur News:देश का सबसे कठिन व्रत शुरू 36 घंटे तक निर्जल रहेंगे आस्थावान – The Country’s Toughest Fast Begins; The Faithful Will Remain Without Water For 36 Hours

November 14, 2026


गाजीपुर। देश का सबसे कठिन व्रत शुरू हो गया है। 36 घंटे तक आस्थावान निर्जल रहेंगे। शुक्रवार को लौकी-भात खाने के 24 घंटे बाद शनिवार को महिलाओं ने गुड़ की खीर खाकर खरना किया। व्रती महिलाएं और लोग 15 नवंबर को रविवार को शाम को अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देंगे।

अर्घ्य देने के लिए जनपद के 697 घाटों पर आकर्षक सजावट की गई है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में घाटों पर बनकर तैयार वेदियों की लोगों ने दीपक जलाकर पूजा की।

सूर्य उपासना के पर्व डाला छठ पर अस्ताचल भगवान सूर्य को प्रथम अर्घ्य देने के लिए व्रती महिलाएं समूहों में छठ मैया के गीत गाते हुए घाटों पर पहुंचेंगी। गंगा से लेकर विभिन्न नदियों, सरोवर, तालाब, पोखरों के किनारे वेदी बनाई गई है। शहर के चीतनाथ, कलक्टरघाट, रामघाट, अंजनी घाट, स्टीमरघाट, गोलाघाट, रामेश्वर घाट, नवापुरा, पोस्ता घाट, खिड़की घाट, सिकंदरपुर आदि गंगा घाटों को बिजली के झालरों व बोर्ड से दुल्हन की तरह सजाया गया है।

दोपहर दो बजे के बाद व्रती महिलाओं तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों का गंगा घाटों के लिए निकलने का क्रम शुरू हो जाएगा। चार बजते-बजते सभी गंगा घाट श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से पट जाएंगे। व्रती महिलाएं सुपेली में फल, पान की पत्ती, सुपारी, नारियल, अगरौटा आदि पूजा संबंधित सामानों को लेकर गंगा घाटों पर पहुंचेंगी।

इसके बाद वेदी को गंगा जल से धोकर धूप-अगरबत्ती जलाई जाएगी। ईख को लगाकर कलश स्थापित किया जाएगा। करीब दो घंटे तक पूजन-अर्चन व्रती महिलाएं करेंगी। सूर्यास्त से पहले व्रती महिलाएं गंगा में पहुंचकर और हाथों में सुपेली लेकर सूर्य की उपासना करेंगी। बाद में अस्त होते सूर्य को व्रती महिलाओं के पुत्र, पति, बेटी सहित परिवार के अन्य सदस्य अर्घ्य देंगे।

जनपद में कुछ परिवार ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपने घर की छतों पर अस्थाई तालाब की व्यवस्था किया है। भीड़ में जाने से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। ऐसे घरों की महिलाएं अपने घर की छत पर सूर्य को अर्घ्य देकर उनकी उपासना करेंगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X