शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Muzaffarnagar News:डीएम सुनील कुमार सिंह ने कार्यभार संभाला – Dm Sunil Kumar
मुज़फ़्फ़रनगर

Muzaffarnagar News:डीएम सुनील कुमार सिंह ने कार्यभार संभाला – Dm Sunil Kumar

November 14, 2026


dm sunil kumar

कलेक्ट्रेट में कार्यभार ग्रहण करते डीएम सुनील कुमार सिंह : स्रोत सूचना विभाग

मुजफ्फरनगर। नवागत डीएम सुनील कुमार सिंह ने जनपद में पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में कार्यभार संबंधी औपचारिकताएं पूरी कीं। शासन ने निवर्तमान डीएम उमेश मिश्रा का तबादला लखनऊ में विशेष सचिव नगर विकास के पद पर कर दिया है। जबकि नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार सिंह को जिले का नया डीएम बनाया गया है। वह पहले जिले में एडीएम प्रशासन के पद पर रह चुके हैं। ब्यूरो

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X