Kaushambi News:बाइक की भिड़ंत में मजदूर की मौत, चाचा-भतीजा की हालत गंभीर – Labourer Killed In Motorcycle Collision; Uncle And Nephew In Critical Condition

मृतक मूलचंद की फाइल फोटो
November 14, 2026

मृतक मूलचंद की फाइल फोटो
सैनी कोतवाली क्षेत्र के टांडा मोड़ के पास कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह दो बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में धान मिल में मजदूरी करने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
कोरियो गांव निवासी दुजई पुत्र मूलचंद्र अजुहा स्थित एक धान मिल में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी शालिनी देवी ने बताया कि शनिवार सुबह वह रोज की तरह बाइक से काम पर जा रहे थे। जब वह टांडा मोड़ के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही एक बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष क्षेत्र स्थित आशीषपुर गांव निवासी भीम सिंह चला रहा था और उस पर उसका भतीजा जानू सिंह पुत्र श्यामलाल भी सवार था।
भिड़ंत इतनी भीषण थी कि मूलचंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि भीम सिंह और जानू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिराथू पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज, मंझनपुर के लिए रेफर कर दिया।
कोतवाली प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं मूलचंद्र की अचानक हुई मौत से उनकी पत्नी शालिनी देवी तथा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खरपतवार और झाड़ियों से हादसों का खतरा
अजुहा क्षेत्र से टांडा जाने वाले मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ उगे खरपतवार और झाड़ियों के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। इस घुमावदार सड़क पर झाड़ियों के कारण सामने से आने वाले वाहन समय पर दिखाई नहीं देते। इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

मृतक मूलचंद की फाइल फोटो
November 14, 2026
मधुमक्खियो के हमले से छुपते लोग। स्रोत: ग्रामीण नेवादा गांव के बाहर शुक्रवार दोपहर एक बुजुर्ग के अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से वहां भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मधुमक्खियों के डंक से दीपक, पप्पू, जितेंद्र और पंकज समेत कई लोग […]
November 14, 2026
रबी की बोआई के बीच जिले में डीएपी खाद की उपलब्धता को लेकर सहकारी समितियों की अलग-अलग तस्वीर सामने आई है। कहीं खाद मिलने से किसानों को राहत है, तो कहीं समितियों पर ताला लटकने और स्टॉक खत्म होने से किसान परेशान हैं। शुक्रवार को जिले की विभिन्न समितियों की पड़ताल में खाद वितरण की […]
November 14, 2026
बंदरों के आतंक की शिकायतों पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर शिव बाबू सरोज और अजीत कुमार पटेल गांव क मूरतगंज विकास खंड के सपाहा और सकाढ़ा गांवों में बंदरों के उत्पात से ग्रामीण परेशान हैं। आए दिन हो रहे हमलों से महिलाओं और बच्चों में दहशत का माहौल है। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए […]
