Udham Singh Nagar News:दुबई में उत्तराखंड का परचम, 11 स्वर्ण समेत 18 पदक जीते – Uttarakhand Shines In Dubai, Winning 18 Medals Including 11 Gold
काशीपुर। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में चल रहे एशियन चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण समेत 18 पदक हासिल प्रदेश का मान बढ़ाया है। पदक विजेताओं में काशीपुर के भी चार खिलाड़ी शामिल हैं।
प्रतियोगिता का आयोजन 13 नवंबर से शुरू हुआ जो 15 तक जारी रहेगा। मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव, मुख्य कोच दयाल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में आदित्य नेगी, यशवर्धन सिंह चौहान, ममता खाती ने दो-दो स्वर्ण पदक जीते। करन नेगी, शौर्य पटेल, डिंपल, भार्गवी रावत ने एक-एक स्वर्ण और एक-एक रजत पदक जीते। युक्ति चतुर्वेदी ने रजत, कनिष्क जोशी ने स्वर्ण, रघुवर जोशी ने रजत, दीपांशी भारद्वाज ने रजत पदक हासिल किया है। अध्यक्ष पंकज भल्ला ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। कोच सुनीता चौहान, कोषाध्यक्ष आनंद सिंह बोरा, संयुक्त सचिव अनुराग पंत, रमेश खर्कवाल, गोपाल बिष्ट ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताई है।
