रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
उत्तरकाशी

Uttarkashi News:न्याय यात्रा के संयोजक प्रीतम ने भाजपा पर साधा निशाना – Justice Yatra Coordinator Pritam Targeted The Bjp

November 15, 2026


बोले, वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बन रही है कांग्रेस की सरकार

नौगांव (उत्तरकाशी)। प्रदेश में कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही न्याय यात्रा के तहत नौगांव में जनसभा आयोजित की गई। इसमें यात्रा के संयोजक प्रीतम चौहान ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं में दिखाई दे रहा उत्साह आगामी चुनाव में सत्ता परिवर्तन का संकेत है।

नौगांव बाजार में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रीतम चौहान ने अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा उठाकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में कथित रूप से संलिप्त व्यक्ति को राज्यपाल बनाकर केंद्र सरकार ने उसे राजनीतिक संरक्षण देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि न्याय यात्रा के माध्यम से कांग्रेस इस मामले से जुड़े सवालों को जनता के बीच उठा रही है और न्याय की मांग कर रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी हमला बोला।

उन्होंने कहा कि सरकार के दो मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। इनमें एक मामले में कैबिनेट मंत्री ने ही आरोप लगाए हैं जबकि दूसरे मामले में न्यायालय की टिप्पणी सामने आई है। इसके बावजूद सरकार आरोपों से घिरे लोगों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लगातार आवाज उठाती रहेगी।

इस मौके पर यमुनाघाटी प्रभारी नीरज त्यागी, मनीष राणा, दिनेश चौहान, सचिन कुमार, संग्राम सिंह पुंडीर, हरिमोहन जुवांठा, बिहारी लाल शाह, हरिमोहन नेगी, श्याम सिंह राणा, सोहन बहुगुणा, रणवीर रावत, ललिता भंडारी और राजुली बत्रा मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X