रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
नूंह

Nuh News:सेवा भारती ने शुरू किया वस्त्र संग्रह अभियान – Seva Bharati Has Launched A Clothing Collection Drive

November 15, 2026


फिरोजपुर झिरका। सर्दी के मौसम में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा भारती फिरोजपुर झिरका की ओर से जन सहयोग वस्त्र एकत्रीकरण अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान 15 से 30 नवंबर तक चलेगा। सेवा भारती के संरक्षक सुरेश झालानी और प्रधान महेंद्र कौशिक ने बताया कि अभियान में गर्म कपड़ों के साथ सामान्य वस्त्र भी एकत्रित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कपड़े जमा करवाने के लिए पुरानी नगर पालिका कार्यालय, सरकारी अस्पताल के पास केंद्र बनाया गया है। यहां सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कपड़े जमा कराए जा सकते हैं। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X