रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बालोद:नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार – Illegal Drug Trade Busted, Three Accused Arrested With 464 Banned Capsules
बालोद

बालोद:नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार – Illegal Drug Trade Busted, Three Accused Arrested With 464 Banned Capsules

November 15, 2026


बालोद पुलिस ने नशीली दवाइयों की बिक्री और अवैध आपूर्ति करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल, तीन मोबाइल फोन और नकदी सामग्री जब्त की है। जब्त की गई सामग्री का मूल्यांकन 1,91,631 रुपये किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

तांदुला नदी पुल के नीचे से आरोपी पकड़ा गया

पुलिस अधिकारी विनय कुमार के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सिवनी में तांदुला नदी पुल के नीचे कुंदरूपारा, बालोद निवासी 38 वर्षीय अनूप सरकार सफेद रंग के बैग में नशीली दवाइयां रखकर बेच रहा है। इस आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से ट्रामाडोल युक्त प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद हुए।

पूछताछ के बाद दो और सहयोगी गिरफ्तार

अनूप सरकार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की और मामले की विवेचना शुरू की। इस दौरान नशीली दवाइयों की खरीदी और बिक्री में दो अन्य आरोपियों की संलिप्तता पाई गई। इसके बाद पुलिस ने कुरूद निवासी 23 वर्षीय दीपक धीवर और 26 वर्षीय वाहिद खान को इस अवैध कारोबार में शामिल पाया। पुलिस ने दीपक और वाहिद को गिरफ्तार कर लिया।

1.85 लाख रुपये से अधिक के कैप्सूल जब्त

थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से कुल 464 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल जब्त किए गए हैं। इनमें स्पैस-ट्रैस्कैन-प्लस (SPAS-TRASCEN-PLUS) के 312 कैप्सूल शामिल हैं, जिनकी कीमत 1,24,800 रुपये आंकी गई है। इसके अलावा, आरोपियों के पास से स्पैस्मो-प्रॉक्सीवॉन-प्लस (SPASMO-PROXYVON-PLUS) के 152 कैप्सूल भी बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत 60,800 रुपये है। इस प्रकार जब्त किए गए 464 कैप्सूलों की कुल कीमत 1,85,600 रुपये बनती है।

एनडीपीएस एक्ट की धारा में कार्रवाई, भेजा जेल

पुलिस ने आरोपियों से नशीली दवाइयों के अलावा तीन मोबाइल फोन और नकद रुपये भी जब्त किए। जब्त सामग्री का कुल मूल्य 1,91,631 रुपये आंका गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों अनूप, दीपक और वाहिद को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X