रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ghazipur News:लाल ईख 150 में छह, नारियल 100 रुपये में बिक रहा दो पीस – Red Sugarcane Is Being Sold At Six For 150 Rupees, And Coconuts At Two For 100 Rupees
ग़ाज़ीपुर

Ghazipur News:लाल ईख 150 में छह, नारियल 100 रुपये में बिक रहा दो पीस – Red Sugarcane Is Being Sold At Six For 150 Rupees, And Coconuts At Two For 100 Rupees

November 15, 2026


गहमर/ दुल्लहपुर। महापर्व डाला छठ को लेकर फल बाजार पूरी तरह सजकर तैयार है। लेकिन फल महंगे हो गए हैं। छह लाल ईख 150 रुपये में तो 100 रुपये में दो पीस नारियल बिक रहा है।

फल कारोबारी नुरुल्लाह व बसंतू ने बताया कि पर्व पर फलों की बढ़ती मांग को देखते हुए थोक कारोबारियों ने कश्मीर से सेब, पश्चिम बंगाल व भुसावल से केला, नागपुर से संतरा और मौसम्मी तथा छत्तीसगढ़ से अमरूद मंगाया है।

थोक मंडियों से खरीदारी कर खुदरा विक्रेताओं ने करहिया, गहमर, सतरामगंज बाजार, देवल, सायर, भतौरा, बसुका, सहित क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर अपनी दुकानें सजा दी हैं। कुल केले की आवक में करीब 25% हिस्सा जिले और आसपास के उत्पादक क्षेत्रों का है।

आलूबुखारा 400 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। ड्रैगन फ्रूट की बिक्री 100 रुपये प्रति पीस हो रही है। नारियल 100 रुपये में दो पीस बिक रहा है। कन 40 रुपये प्रति किलो, सीताफल 40 से 80 रुपये में दो पीस बिक रही है।

उधर, दुल्लहपुर में शनिवार को बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाजार की विभिन्न दुकानों पर चहल-पहल देखने को मिली। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश मद्धेशिया ने बताया कि बाजार में केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि आसपास के 25 से अधिक गांवों के लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। बाजार में आम दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ होने से मुख्य सड़क पर कई बार जाम की स्थिति भी उत्पन्न हुई।

खरीदारी करने पहुंचे सोनू देवी और अभय कुमार ने बताया कि पिछले वर्षों की अपेक्षा इस बार कुछ फलों के दाम अधिक हैं। कासिमाबाद में भी बाजारों में भारी भीड़ देखी गई। छठ पूजा को लेकर फलों एवं अन्य सामानों की दुकानें चौक स्थित सब्जी मंडी में लगाई गई हैं। चौक से लेकर सभी मार्गों पर भारी भीड़ रही। फल एवं गन्ने की बिक्री के लिए ग्राहकों की भीड़ दुकानों पर देखी गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X