सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Solan News:राजगढ़ से लौट रही स्कूल बस डिवाइडर से टकराई, प्रधानाचार्य समेत तीन घायल – School Bus Returning From Rajgarh Hits A Divider; Three Injured, Including The Principal
सोलन

Solan News:राजगढ़ से लौट रही स्कूल बस डिवाइडर से टकराई, प्रधानाचार्य समेत तीन घायल – School Bus Returning From Rajgarh Hits A Divider; Three Injured, Including The Principal

November 16, 2026


बच्चों से भरी निजी बस का चक्कीमोड़ के पास हुआ भीषण हादसा, तेज रफ्तार और लापरवाही वजह

हादसे में कई बच्चों को भी आईं हल्की चोटें, मची अफरातफरी

संवाद न्यूज एजेंसी

परवाणू (सोलन)। राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर चक्कीमोड़ से आगे तम्बू मोड़ के पास शनिवार देर रात बड़ा सड़क हादसा टल गया। राजगढ़ से बच्चों को लेकर पंचकूला लौट रही एक निजी स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में स्कूल की प्रिंसिपल, चेयरमैन और कोऑर्डिनेटर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई बच्चों को भी हल्की चोटें आई हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस की चालक वाली तरफ के शीशे पूरी तरह टूट गए।

जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर को स्कूल के बच्चे दो बसों में सवार होकर राजगढ़ घूमने गए थे। इनमें से एक बस में 51 बच्चे सवार थे। शनिवार रात टूर से लौटते समय करीब 11:30 बजे बस तम्बू मोड़ के पास पहुंची। शिकायत के मुताबिक, चालक साहिल ने कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से बस चलाते हुए उसे सड़क के डिवाइडर से टकरा दिया।

एटक्कर के बाद बस के दाहिनी ओर के शीशे चकनाचूर हो गए और अंदर चीख-पुकार मच गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और अन्य यात्रियों की मदद से घायल प्रिंसिपल, चेयरमैन और कोऑर्डिनेटर को निजी वाहन से पंचकूला के अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, बस में सवार अन्य बच्चों को भी मामूली चोटें आईं और उन्हें झटके लगे।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी परवाणू अनिल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X