सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Amritsar News:ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत – Two Young Men On A Motorcycle Died After A Tractor-trailer Collision
अमृतसर

Amritsar News:ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत – Two Young Men On A Motorcycle Died After A Tractor-trailer Collision

November 16, 2026


Two young men on a motorcycle died after a tractor-trailer collision

फोटोः गुरप्रीत सिंह ,जसकरण सिंह। (स्वजन)

संवाद न्यूज एजेंसी

श्री खडूर साहिब। तरनतारन। जिला तरनतारन के गांव दुबली-घरियाला सड़क पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की जान चली गई। एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी।

मृतकों की पहचान दुबली निवासी गुरप्रीत और जसकरण सिंह के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता जगजीत सिंह के अनुसार, शाम करीब 5 बजे यह हादसा हुआ। ट्रैक्टर चालक हीरा सिंह पर आरोप है कि वह शराब के नशे में था। टक्कर के बाद हीरा सिंह ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को सिविल अस्पताल पट्टी ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना सदर पट्टी पुलिस ने ट्रैक्टर चालक हीरा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई हरपाल सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X