मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यातायात नियमों का पालन कर हादसों पर लगाएं अंकुश :एडीएम – Curb Accidents By Following Traffic Rules: Adm
महोबा

यातायात नियमों का पालन कर हादसों पर लगाएं अंकुश :एडीएम – Curb Accidents By Following Traffic Rules: Adm

November 17, 2026


Curb accidents by following traffic rules: ADM

फोटो 16 एमएएचपी 23 परिचय-यातायात नियमों की शपथ दिलाते एडीएम इंद्र नंदन सिंह। संवाद

-सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ, एडीएम ने अधिकारियों, शिक्षकों व विद्यार्थियों को दिलाई शपथ

संवाद न्यूज एजेंसी

महोबा। शहर के ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में सोमवार को संभागीय परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। जिसमें एडीएम वित्त इंद्र नंदन सिंह ने अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। नशे की हालत या वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने से बचें। खुद नियमों का पालन करने के साथ ही दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें।

एआरटीओ दयाशंकर ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण यातायात नियमों की अनदेखी और लापरवाही है। थोड़ी सी सावधानी कई अनमोल जिंदगियों को बचा सकती है। वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें, ओवरटेक करने में जल्दबाजी न करें व सड़क पर चलते समय संकेतों का ध्यान रखें। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की अपील की। इस मौके पर सीओ रविकांत गोंड, यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह, पीटीओ नरेंद्र विक्रम सिंह, बीएसए राहुल मिश्रा, प्रबंधक अविजित पालीवाल, शिवकुमार गोस्वामी, नेहा चंसौरिया, रामजी गुप्ता के अलावा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X