मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
भदोही

Bhadohi News:मतदाता जागरुकता के लिए निकाली गई साइकिल यात्रा – Cycle Rally Organized For Voter Awareness

November 17, 2026


नगर के बड़ा चौराहा से रविवार सुबह पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य संवर्धन और मतदाता जागरूकता के लिए भदोही साइकिलिंग क्लब की तरफ से साइकिल यात्रा निकाली गई। यात्रा झिलियापुल, अमवा, लालानगर, कोइलरा होते हुए खमरियां पहुंची। जहां मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला, एसडीएम शिवेंद्र कुमार वर्मा, तहसीलदार राहुल सिंह, नायब तहसीलदार अखिलेश यादव, ईओ खमरिया अमित कुमार और लेखपाल संघ के अध्यक्ष अनिल यादव मौजूद रहे। बालचर प्रशिक्षक रविंद्र कुमार गुप्ता ने साइकिल चालकों का स्वागत किया। सीडीओ ने बताया कि जनगणना 2027 के सफल बनाने के उद्देश्य से खमरिया में जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। अभियान के माध्यम से नागरिक को राष्ट्रीय कार्य में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। रोजाना साइकिल चलाने के लिए निर्देशित किया। सीडीओ, एसडीएम ने क्लब के अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी का स्वागत किया। मौके पर दीपक, राकेश, निरंजन यादव, चंदन, आशीष, प्रवीण श्रीवास्तव, बेचन सिंह, प्रमोद मौर्या, बनारसी बिंद, राजीव जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X