मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
शामली:जंगल में पेड़ पर लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस – Shamli: 19-year-old Found Hanging From Tree In Bhanera Udda Fields, Police Investigate
मेरठ

शामली:जंगल में पेड़ पर लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस – Shamli: 19-year-old Found Hanging From Tree In Bhanera Udda Fields, Police Investigate

November 17, 2026


Shamli: 19-Year-Old Found Hanging from Tree in Bhanera Udda Fields, Police Investigate

मौके पर जुटी पुलिस

विस्तार

शामली जनपद के भनेड़ा उद्दा गांव के जंगल में मंगलवार सुबह 19 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी निखिल के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना से गांव में हलचल मच गई। सूचना मिलने पर सीओ शिव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

रात में घर से कब निकला, परिजनों को जानकारी नहीं

मृतक के पिता राजेंद्र किसान हैं। उन्होंने बताया कि निखिल रात में घर से कब निकला, इसकी जानकारी परिवार को नहीं हो सकी। मंगलवार सुबह करीब सात बजे उसका शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें: मेरठ: तेज हवा और धूप से प्रदूषण में राहत, AQI 182 पर पहुंचा; रात में बढ़ने लगी ठंड

हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच

परिजनों के अनुसार, निखिल का किसी से कोई विवाद नहीं था। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। सीओ शिव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X