मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
देहरादून:अंतिम चरण में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, 26 नवंबर को लोक भवन कूच, कुमारी सैलजा भी होंगी शामिल – Congress Signature Campaign Enters Final Phase; March To Lok Bhawan Planned For 26 November
देहरादून

देहरादून:अंतिम चरण में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, 26 नवंबर को लोक भवन कूच, कुमारी सैलजा भी होंगी शामिल – Congress Signature Campaign Enters Final Phase; March To Lok Bhawan Planned For 26 November

November 17, 2026


Congress signature campaign enters final phase; march to Lok Bhawan planned for 26 November

कुमारी सैलजा और गणेश गोदियाल

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस भ्रष्टाचार के खिलाफ 26 नवंबर को लोक भवन कूच करेगी। पार्टी का प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान अंतिम चरण में है। पार्टी ने जिला, महानगर कमेटियों को 23 नवंबर तक हस्ताक्षर युक्त बैनर, पोस्टर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपने के निर्देश दिए हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर जिला, महानगर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों सहित मंडल, वार्ड एवं बूथ अध्यक्षों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करते हुए हस्ताक्षरयुक्त सभी दस्तावेज अनिवार्य रूप से 23 नवंबर तक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जमा करें।

UK Top News: तीन हादसों में 14 लोगों की मौत, अंकिता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम की बड़ी घोषणा

26 नवंबर को लोकभवन कूच में प्रदेश भर से पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा व वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। रैली के बाद राज्यपाल को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X