Charkhi Dadri News:ईशांत सिंह ने दुबई में मॉडर्न पेंटाथलॉन एशियन चैंपियनशिप में जीता एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक – Ishant Singh Won A Gold Medal And A Bronze Medal At The Modern Pentathlon Asian Championships In Dubai

ईशांत।
– फोटो : 1
November 17, 2026

ईशांत।
– फोटो : 1
चरखी दादरी। गांव मानकावास निवासी ईशांत सिंह ने दुबई में आयोजित मॉडर्न पेंटाथलॉन एशियन चैंपियनशिप में एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। महज 18 वर्ष की आयु में ईशांत ने एशिया के बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वे रानी लक्ष्मीबाई अकादमी में तीन वर्षों से नियमित अभ्यास कर रहे हैं।
इस खेल में खिलाड़ी की गति, स्टैमिना, फिटनेस और मानसिक मजबूती की एक साथ परीक्षा होती है। ईशांत ने कठिन चुनौती को स्वीकार करते हुए मंच पर भारत का तिरंगा लहराया। हरियाणा की पहचान अब तक कुश्ती और कबड्डी के गढ़ के रूप में रही है। ईशांत ने एक नए व चुनौतीपूर्ण खेल में पदक जीतकर साबित कर दिया है कि हरियाणा की प्रतिभा किसी एक खेल तक सीमित नहीं है। उनकी यह उपलब्धि जिले के हजारों युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
कोच चंद्रप्रकाश ने कहा कि ईशांत शुरू से ही मेहनती, अनुशासित और जुनूनी खिलाड़ी रहे हैं। तीन वर्षों से उन्होंने लगातार मेहनत की है। उन्होंने कहा कि कम उम्र में एशिया के मंच पर स्वर्ण व कांस्य पदक जीतना हरियाणा के लिए गर्व की बात है। उन्हें विश्वास है कि ईशांत आने वाले समय में और भी बड़ी प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रोशन करेंगे। ईशांत की सफलता उन सभी युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है, जो मेहनत और लगन के दम पर सपनों को पूरा करना चाहते हैं।
गौरतलब है कि इससे पूर्व वर्ष 2024-25 में भी ईशांत सिंह ने अंतरराष्ट्रीय तैराक के रूप में लंदन से फ्रांस व भारत से श्रीलंका तक तैराकी में नाम रोशन किया था।
November 17, 2026
चरखी दादरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण 21 नवंबर को दादरी न्याय परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन करेगा। यह अदालत नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट (एनआई एक्ट) की धारा 138 यानी चेक बाउंस से संबंधित मामलों का निपटारा करेगी। इसका उद्देश्य लंबित विवादों का आपसी सहमति से शीघ्र समाधान करना है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) […]
November 17, 2026
चरखी दादरी। भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 10.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार की अदालत ने आरोपी अनार सिंह की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने मामले को गंभीर आर्थिक अपराध मानते हुए कहा कि आरोपी कथित तौर पर सरकारी […]
November 17, 2026
चरखी दादरी। गांव बौंद कलां में प्रॉपर्टी डीलर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और विरोध करने पर उस पर जानलेवा हमला करने के मामले में जेल में बंद दो आरोपियों को अदालत से नियमित जमानत मिल गई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार की अदालत ने विवेक उर्फ बाबू निवासी बौंद […]
