लुधियाना:बस स्टैंड की वर्कशॉप में लगी भीषण आग, करीब 300 टायर जलकर राख; मचा हड़कंप – Major Fire Breaks Out At Bus Stand Workshop

लुधियाना बस स्टैंड पर वर्कशॉप में लगी आग
– फोटो : संवाद
November 18, 2026

लुधियाना बस स्टैंड पर वर्कशॉप में लगी आग
– फोटो : संवाद
बस स्टैंड के अंदर बनी बसों की मरम्मत करने वाली वर्कशॉप में बने पुराने टायरों के गोदाम में रात करीब 10 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखे करीब 250 से 300 पुराने टायर जलकर राख हो गए।
आग की लपटें उठती देख मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर गेट की पांच से 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। करीब 20 दमकलकर्मियों ने वर्कशॉप कर्मचारियों के सहयोग से दो घंटे तक लगातार पानी की बौछारें कर रात सवा 12 बजे के आसपास आग पर पूरी तरह काबू पाया।
पेट्रोल पंप और बसें सुरक्षित, टला बड़ा खतरा
अधिकारियों के अनुसार, इस अग्निकांड में किसी भी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि आग की लपटें परिसर में स्थित पेट्रोल पंप और वहां खड़ी सैकड़ों बसों तक नहीं पहुंच सकीं। अन्यथा हादसा बेहद भयावह हो सकता था।
आग के कारणों पर संशय, जांच शुरू
फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। लीड फायरमैन रमन कुमार ने बताया कि रात सवा 10 बजे पटाखे की चिंगारी से आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। वहीं, लुधियाना डिपो के जनरल मैनेजर नवराज बातिश का कहना है कि प्राथमिक तौर पर पटाखे की चिंगारी को वजह माना जा रहा है, लेकिन दिवाली बीतने के कई दिनों बाद ऐसी घटना होना ये जांच का विषय है।
November 17, 2026
लुधियाना। बस स्टैंड के अंदर बसों की मरम्मत करने वाली वर्कशॉप में आग लग गई। यह आग पुराने टायरों के गोदाम में रात करीब 10 बजे लगी थी। इसमें लगभग 250 से 300 पुराने टायर जलकर राख हो गए। आग की लपटें उठती देख कर्मचारियों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। फायरब्रिगेड की 5 […]
November 17, 2026
कनाडा में भारतीय मूल की युवक-युवती की हत्या ग्राफिक्स विस्तार कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरी शहर में एक वॉलमार्ट स्टोर की पार्किंग में रविवार रात सनसनीखेज गोलीबारी में भारतीय मूल के एक युवक और युवती की हत्या कर दी गई। दोनों की उम्र 23 और 24 साल बताई जा रही। दोनों पड़ोसी शहर […]
November 17, 2026
सड़क हादसा। ग्राफिक्स विस्तार माछीवाड़ा में देर रात श्रद्धालुओं से भरी एक महिंद्रा पिकअप टेंपो सड़क किनारे खड़े टिप्पर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। मृतकों में एक महिला और दो किशोर शामिल […]
