बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
नोएडा

Noida News:कोर्ट के आदेश पर 14 के खिलाफ नाबालिग के अपहरण का केस दर्ज – Dsg

November 18, 2026


कोर्ट के आदेश पर 14 के खिलाफ नाबालिग के अपहरण का केस दर्ज

-इकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कीमाई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 14 लोगों के खिलाफ नाबालिग लड़की का अपहरण करने का केस दर्ज किया है। नाबालिग की मां का आरोप है कि आरोपी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर साथ ले गए हैं। बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताकर पुलिस से बरामद करने की गुहार लगाई है।

मूलरूप से शाहजहांपुर निवासी नाबालिग की मां ने केस दर्ज कराया है कि वो इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में परिवार के साथ रहती है। 15 जुलाई 2025 की शाम को काम से घर लाैटी तो उसकी 14 वर्षीय बेटी वहां पर नहीं मिली। आसपास के लोगों ने जानकारी दी कि उसकी बेटी को संदीप, संजीव, प्रिंस, राहुल, सुनीता, रीता, किरेश, सरिता व राजवीर निवासी तुस्याना गांव पिकअप में बैठाकर ले गए। उनके साथ रमेश, शैलेन्द्र, सतेन्द्र व छोटू पाल निवासी ग्राम बुडवा हरियावां हरदोई भी थे। आरोप है कि आरोपियों से कई बार बेटी के बारे में पूछा लेकिन इंकार कर दिया। 27 अक्तूबर 2025 को पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई पर पुलिस ने भी कार्रवाई नहीं की। कुछ समय पहले भी शैलेंद्र पर बेटी को भगाकर ले जाने का आरोप है। प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X