Hero Splendor फिर नंबर-1! Activa, Shine रह गए कोसों दूर, देखिए टॉप-10 की लिस्ट
Last Updated:
अक्टूबर 2026 में देश के टू-व्हीलर मार्केट में Hero Splendor का दबदबा कायम रहा. इस बाइक ने बिक्री के मामले में Honda Activa और Honda Shine जैसे पॉपुलर मॉडल्स को पीछे छोड़ दिया. खास बात ये है कि Splendor की बिक्री में सालाना आधार पर करीब 73 फीसदी की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की गई. वहीं, TVS Jupiter और Bajaj Pulsar ने भी टॉप-5 में अपनी जगह बनाई. देखिए अक्टूबर की टॉप-10 बेस्ट सेलिंग टू-व्हीलर्स की पूरी लिस्ट.
इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹77,557 से ₹80,590 के बीच है. इसका क्लासिक कम्यूटर डिजाइन लंबी सीट, हैलोजन हेडलाइट और अलॉय व्हील्स के साथ आता है. फीचर्स में एनालॉग कंसोल और i3S आइडल स्टार्ट-स्टॉप तकनीक मिलती है. सेफ्टी के लिए दोनों पहियों में 130 mm ड्रम ब्रेक (IBS) और साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ दिए गए हैं. इसमें 97.2 सीसी का एयर-कूल्ड इंजन है (7.91 bhp/8.05 Nm), जो 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ करीब 70 kmpl तक का माइलेज देता है.
Honda Activa: दूसरे स्थान पर होंडा एक्टिवा रही, जिसकी अक्टूबर 2026 में कुल 3,86,029 यूनिट की बिक्री हुई. अक्टूबर 2025 में इस स्कूटर की 3,26,551 यूनिट बेची गई थीं. सालाना आधार पर एक्टिवा की बिक्री में 59,478 यूनिट का इजाफा हुआ है, जिससे इसकी ग्रोथ 18.21 प्रतिशत दर्ज की गई. टॉप टू-व्हीलर्स की इस लिस्ट में होंडा एक्टिवा का कुल मार्केट शेयर 22.91 प्रतिशत रहा.
Honda Shine: तीसरे नंबर पर होंडा शाइन ने अपनी जगह बनाई है, जिसकी अक्टूबर 2026 में 1,85,898 यूनिट बिकी हैं. इससे पहले अक्टूबर 2025 में शाइन की कुल 1,74,615 यूनिट की बिक्री हुई थी. इस तरह इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 11,283 यूनिट की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो 6.46 प्रतिशत की ग्रोथ है. इस महीने शाइन का मार्केट शेयर 11.03 प्रतिशत रहा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
TVS Jupiter: चौथे पायदान पर टीवीएस जुपिटर रहा, जिसकी अक्टूबर 2026 में कुल 1,65,176 यूनिट की बिक्री दर्ज की गई. पिछले साल इसी महीने यानी अक्टूबर 2025 में इसकी 1,18,888 यूनिट बिकी थीं. जुपिटर की बिक्री में सालाना आधार पर 46,288 यूनिट की शानदार बढ़त हुई है, जो 38.93 प्रतिशत की मजबूत ग्रोथ को दिखाता है. इसका मार्केट शेयर 9.80 प्रतिशत रहा.
Bajaj Pulsar: पांचवें स्थान पर बजाज पल्सर रही, जिसकी अक्टूबर 2026 में 1,54,331 यूनिट बेची गईं. अक्टूबर 2025 में इस बाइक की 1,52,996 यूनिट की बिक्री हुई थी. सालाना आधार पर पल्सर की बिक्री में महज 1,335 यूनिट की मामूली बढ़त दर्ज की गई है, जिससे इसकी ग्रोथ रेट 0.87 प्रतिशत रही. इस लिस्ट में बजाज पल्सर का कुल मार्केट शेयर 9.16 प्रतिशत रहा.
अक्तूबर 2026 के टॉप-5 दोपहिया वाहनों के अलावा पिछले महीने HF Deluxe की 1,09,085 यूनिट, Access की 83,684 यूनिट, Chetak की 64,134 यूनिट, Apache की 63,411 यूनिट और XL100 की 57,936 यूनिट बिकी हैं. इस तरह टॉप-10 मॉडल्स ने कुल 16,84,828 नए ग्राहक जुटाए हैं. ये आंकड़ा अक्तूबर 2025 में बिकी इसकी कुल 13,45,281 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 25.24 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
