बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chandigarh News:देवउठनी एकादशी 21 को, चातुर्मास का होगा समापन – Devuthani Ekadashi On The 21st; Chaturmas To Conclude
चंडीगढ़

Chandigarh News:देवउठनी एकादशी 21 को, चातुर्मास का होगा समापन – Devuthani Ekadashi On The 21st; Chaturmas To Conclude

November 18, 2026


चंडीगढ़। कार्तिक शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी का पर्व इस वर्ष 21 नवंबर, शनिवार को मनाया जाएगा। इसी दिन चातुर्मास का समापन होगा और भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागेंगे। देवउठनी एकादशी के साथ ही विवाह, मुंडन सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत भी हो जाएगी। यह कहना है सेक्टर-30 के शिव शक्ति मंदिर के पुजारी श्याम सुंदर शास्त्री का। उन्होंने कहा कि 20 नवंबर शुक्रवार को सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर सूर्योदय होगा। इसके बाद सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर दशमी तिथि समाप्त होकर एकादशी तिथि का शुभारंभ होगा। शास्त्रीय मान्यता के अनुसार दशमी तिथि में एकादशी का पूजन और व्रत करना निषेध माना गया है। इसलिए उदया तिथि के आधार पर 21 नवंबर शनिवार को एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

एकादशी तिथि 20 नवंबर शुक्रवार को सुबह 7 बजकर 10 मिनट से शुरू होकर अगले दिन शनिवार को शाम 6 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार, शनिवार को देवउठनी एकादशी का व्रत और पूजन किया जाएगा। सेक्टर-8 के प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी पंडित आयोध्या प्रसाद शास्त्री ने बताया कि इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। घरों और मंदिरों में तुलसी विवाह का आयोजन होगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह कराया जाता है। देवउठनी एकादशी को मांगलिक कार्यों की शुरुआत का विशेष दिन माना जाता है।

मंदिरों में तुलसी विवाह का आयोजन होगा। सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर के प्रधान जतिंदर जौहर ने बताया कि तुलसी विवाह के अवसर पर भव्य बरात निकलेगी। सेक्टर-20 के गुग्गामाड़ी श्री हनुमान मंदिर में भी भव्य आयोजन होगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X