बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
शाहजहांपुर:सूखे कुएं में मिला युवक का धड़, सिर का नहीं लगा पता, बैग में मिले आधार कार्ड ने उलझाई गुत्थी – Beheaded Body Of Young Man Found In Dry Well In Shahjahanpur
शाहजहांपुर

शाहजहांपुर:सूखे कुएं में मिला युवक का धड़, सिर का नहीं लगा पता, बैग में मिले आधार कार्ड ने उलझाई गुत्थी – Beheaded Body Of Young Man Found In Dry Well In Shahjahanpur

November 18, 2026


Beheaded body of young man found in dry well in Shahjahanpur

मौके पर जांच करती पुलिस

विस्तार

शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र के गांव सिउड़ी में मंगलवार को एक खेत के सूखे कुएं से युवक का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास मिले बैग में कपड़ों और अन्य सामान के साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी मिली। आधार कार्ड पर दर्ज नाम के व्यक्ति के परिजनों को बुलाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने शव को पहचानने से इन्कार कर दिया।

पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद शव कुएं में फेंका गया है। आधार कार्ड के आधार पर खुद को मृत साबित कर भाग जाने की साजिश का एंगल भी जांच में शामिल किया गया है। हालांकि, शव की वास्तविक पहचान और घटना की सच्चाई डीएनए जांच व पुलिस की पड़ताल के बाद ही स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें– बरेली: पुलिस ने मुठभेड़ में पांच पशु तस्करों को किया गिरफ्तार, गोली लगने से दो घायल; तमंचे-कारतूस बरामद

मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच गांव के सतीश के खेत में एक ग्रामीण को कुएं से दुर्गंध आई। उसने झांककर देखा तो करीब 30 फुट गहरे कुएं में सिर कटा शव पड़ा था। सूचना पर प्रधान राकेश सिंह ने पुलिस को बुलाया। करीब साढ़े तीन बजे पहुंची पुलिस ने सफाईकर्मियों की मदद से सीढ़ी लगवाकर शव बाहर निकलवाया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X