बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बरेली:पुलिस ने मुठभेड़ में पांच पशु तस्करों को किया गिरफ्तार, गोली लगने से दो घायल; तमंचे-कारतूस बरामद – Bareilly Police Arrested Five Cattle Smugglers In Encounter
बरेली

बरेली:पुलिस ने मुठभेड़ में पांच पशु तस्करों को किया गिरफ्तार, गोली लगने से दो घायल; तमंचे-कारतूस बरामद – Bareilly Police Arrested Five Cattle Smugglers In Encounter

November 18, 2026


Bareilly Police arrested five cattle smugglers in encounter

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, मौके पर बंधा मिला गोवंश
– फोटो : स्रोत- पुलिस विभाग

विस्तार

बरेली के मीरगंज इलाके में पुलिस ने मंगलवार रात हुई मुठभेड़ के बाद पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीन अन्य को घेराबंदी कर दबोचा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात थाना मीरगंज पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ बदमाश ग्राम लभारी के जंगल में संरक्षित पशु को काटने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जंगल की घेराबंदी की। 

यह भी पढ़ें- बरेली: खाद्य निरीक्षक बनकर वसूली कर रहा था सेवानिवृत्त तहसीलदार, तीन साथियों समेत गिरफ्तार; ऐसे खुली पोल

खुद को पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में नन्हे उर्फ मतिया निवासी मनकरा के बाएं पैर और आसिफ कुरैशी निवासी इस्लामनगर, मिलक (रामपुर) के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों घायलों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X