जेनी प्रकरण पर अब भाजपा प्रवक्ता और कांग्रेस नेता डॉ.हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। अनुकृति गुसाईं ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है।
मीडिया से बातचीत में अनुकृति ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से जो आरोप सामने आए हैं, उन्हें बेहद गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी आरोप को बिना तथ्यों और जांच के सही या गलत नहीं ठहराया जा सकता। इस मामले के गहरे सामाजिक पहलू को देखते हुए बेहद संवेदनशीलता बरतने की जरूरत है।
अनुकृति ने कहा कि जैसे हम सबको मालूम है कि इस मामले के पूर्व में सीबीआई जांच के बाद डॉ.हरक सिंह रावत को क्लीन चिट मिल चुकी है। फिर भी अगर इतने साल बाद कोई आया है तो जांच होनी चाहिए।
UK Top News: भूकंप से डोली धरती, बाघ का दंपती पर हमला, कुमारी सैलजा की हुंकार, लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार
एसआईटी के गठन का स्वागत करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच एजेंसी दोनों पक्षों की बात को गंभीरता से सुनेगी और जल्द ही मामले की सच्चाई सबके सामने लाएगी। अनुकृति गुसाईं ने दो टूक कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही, यदि जांच में ये आरोप झूठे और निराधार साबित होते हैं, तो छवि खराब करने और गलत आरोप लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।