गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बांदा:नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक का कहर, मॉर्निंग वॉक पर निकले पंचायत सचिव को रौंदा, हालत गंभीर – Banda Havoc On National Highway As Speeding Truck Runs Over Panchayat Secretary Out For Morning Walk
बांदा

बांदा:नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक का कहर, मॉर्निंग वॉक पर निकले पंचायत सचिव को रौंदा, हालत गंभीर – Banda Havoc On National Highway As Speeding Truck Runs Over Panchayat Secretary Out For Morning Walk

November 19, 2026


Banda Havoc on National Highway as speeding truck runs over Panchayat Secretary out for morning walk

Banda Road Accident
– फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में निजामीनगर के पास नेशनल हाईवे-35 पर गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे पंचायत सचिव को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पंचायत सचिव प्रमोद सिंह पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्रमोद सिंह पटेल सुबह टहलने निकले थे।

इसी दौरान कर्वी की ओर से आ रहे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची बदौसा पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को 108 एंबुलेंस से सीएचसी अतर्रा पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X