सोनीपत के गांव बड़वासनी में मुरथल की तरफ जाने वाले फ्लाईओवर के पास खेतों में मानव शरीर के दो पैर और पास ही नाले में क्षत-विक्षत कटे हुए दोनों हाथ मिले। दोनों हाथों में धातु के कड़े पहने हुए थे। नाले से जैकेट, टीशर्ट और चुन्नी भी बरामद हुई है। मानव शरीर का बाकी हिस्सा न मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
मंगलवार शाम करीब 6:20 बजे बड़वासनी निवासी सुनील कुहाड़ के खेत में कुत्तों का झुंड देखा, पास पहुंचे तो मानव शरीर के दो क्षत-विक्षत पैर थे। दोनों पैरों पर जींस की पजामी थी, जिस पर एम आकार अंकित था। इसके बाद खेत के साथ सड़क किनारे नाले के पास देखा तो अंदर क्षत-विक्षत हालत में दो मानव हाथ पड़े हुए थे। दोनों हाथों में धातु के दो-दो कड़े थे। उन्होंने पुलिस को अवगत कराया।