हॉर्स राइडिंग क्लब प्रकरण:छात्रसंघ अध्यक्ष का ऐलान, छात्र लड़ेंगे लड़ाई, अदालत में पार्टी बनेगी यूनियन – Amu Horse Riding Club Students Union

नगला पटवारी स्थित हॉर्स राइडिंग क्लब की जमीन, नोमान अशरफ
– फोटो : संवाद
November 19, 2026

नगला पटवारी स्थित हॉर्स राइडिंग क्लब की जमीन, नोमान अशरफ
– फोटो : संवाद
हॉर्स राइडिंग क्लब की जमीन के मामले में एएमयू छात्र संघ अदालत में एक पार्टी बनेगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नोमान अशरफ ने मंगलवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि विवि के प्रतिष्ठित विधि विभाग के विधि विशेषज्ञों से इसके लिए रायशुमारी की जा रही है। जल्द ही इसकी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
गौर हो कि इस चर्चित प्रकरण में अभी तक एएमयू और नगर निगम के बीच कानूनी जंग जारी है। उप जिलाधिकारी कोल की अदालत में इस प्रकरण की सुनवाई जारी है। अब छात्रसंघ भी एक पक्ष के रूप में सामने आने की तैयारी कर रहा है। अध्यक्ष ने कहा कि अब तक विवि इंतजामिया से इस मामले में जो गलतियां हुईं हैं, उन्हें बहुत जल्द दूर किया जाएगा। इस प्रकरण में बुधवार से धरने का ऐलान किया गया था, जिस पर छात्रों से लगातार वार्ता की जा रही है। आम सहमति बनने के बाद धरना भी दिया जाएगा। बुधवार को इसके लिए छात्रों संग बैठक की जाएगी।
एमआईसी दफ्तर से मिले कागजातों का अध्ययन किया जा रहा है, इसके लिए एक अलग टीम बनाई गई है, जिसमें जमीन और कानूनों से जुड़े विशेषज्ञ शामिल किए गए हैं। विवि का प्रतिष्ठित विधि विभाग भी इसमें मददगार बन रहा है। छात्रसंघ पहले कागजातों से अपने पक्ष को मजबूत करेगा। इसके बाद अदालत में दमदार पैरवी की जाएगी। किसी भी कीमत पर यह जगह विवि के हाथ से नहीं जाने दी जाएगी।
यह पूछने पर कि क्या विवि इंतजामिया भी उनके साथ है..? अगर इंतजामिया ने साथ नहीं दिया क्या होगा..? इस पर उन्होंने कहा कि अब यह केवल विवि का मुद्दा नहीं है। यह विवि प्रशासन और छात्रों, दोनों से जुड़ा मुद्दा है। विवि प्रशासन अपनी ओर से पहल कर रहा है, छात्रसंघ अपनी दम पर इसकी लड़ाई लड़ेगा। दोनों का उद्देश्य अपनी जमीन की रक्षा करना है।
November 19, 2026
अलीगढ़ नगर निगम – फोटो : संवाद विस्तार अलीगढ़ नगर निगम के जलकल विभाग के अवर अभियंता ने इंग्राहम स्कूल के निदेशक एसएन सिंह के खिलाफ थाना बन्नादेवी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें सरकारी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर अवैध रूप से जोड़ने का आरोप लगाया गया है। अवर अभियंता राकेश कुमार ने दर्ज कराई […]
November 19, 2026
बास्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं खिलाड़ी। – फोटो : samvad राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित 65वीं सीनियर स्टेट महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप-2026 के दूसरे दिन बुधवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पहले मुकाबले में नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे की टीम ने गौतम बुद्ध नगर को एकतरफा मुकाबले में 39-08 से हराया। दूसरे मैच में यूपी […]
November 18, 2026
प्रतीकात्मक चित्र। – फोटो : Archive गभाना (अलीगढ़)। हाईवे पर पचपेड़ा के पास रोडवेज बस में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस की दो सवारियां घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर […]
