बहादुरगढ़ के आसौदा केएमपी टोल के पास गुरुवार सुबह करीब 8 बजे खरखौदा की तरफ जा रहा एक ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक का नंबर एचआर 47 ई 6318 है। मृतक चालक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। चालक का शव फिलहाल ट्रक के अंदर ही फंसा हुआ है। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की ओर से शव को बाहर निकालने और मृतक की पहचान करने की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।