Ambala News:विशाखापत्तनम से लौटे युवक की मौत, मुंह से निकल रहा था झाग – A Young Man Who Returned From Visakhapatnam Died After Foaming From His Mouth.youth Who Returned From Visakhapatnam Dies
अंबाला। विशाखापत्तनम से काम छोड़कर बुधवार को अंबाला लौटे 18 वर्षीय अनस की मौत हो गई। मृतक के चाचा रुस्तम ने बताया कि अनस न्यू शक्ति नगर, टांगरी का रहने वाला था और तीन महीने से विशाखापत्तनम में काम कर रहा था। बुधवार को वह घर आया था। परिजनों के मुताबिक, घर लौटने के कुछ ही देर बाद पड़ोस के कुछ लड़के उसे अपने साथ बुलाकर ले गए। इसके कुछ समय बाद वही लड़के उसे बेसुध हालत में घर छोड़कर चले गए। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन आनन-फानन उसे कैंट के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। संवाद
