Saharanpur News:हवा में फिर बढ़ा प्रदूषण का स्तर, एक्यूआई 222 हुआ – Pollution Levels In The Air Have Risen Again; The Aqi Has Reached 222
सहारनपुर। दो दिन कम रहने के बाद बुधवार को हवा में फिर प्रदूषण के स्तर में वृद्धि दर्ज की गई। एक्यूआई 222 तक पहुंच गया। सुबह के समय हवा के साथ वातावरण में नीले और काले रंग का हल्का धुआं घुला नजर आया।
जनपद में 20 अक्तूबर के बाद से हवा की गुणवत्ता खराब चल रही है। एक्यूआई लगातार 200 से अधिक बना हुआ है। चार बार एक्यूआई 250 के पार भी रहा है। दो दिन सोमवार और मंगलवार को एक्यूआई क्रमश: 213 और 204 रहा था। रात में हवा नहीं चलने से हवा में प्रदूषण फिर से बढ़ गया। बुधवार की सुबह एक्यूआई 222 दर्ज किया गया। हवा की यह स्थिति खराब श्रेणी में आती है, जो सांस और दिल के मरीजों के साथ ही गर्भवतियों और नौनिहालों की सेहत के लिए ठीक नहीं है। एसबीडी जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अनिल वोहरा का कहना है कि अब फरवरी तक मौसम ठंडा और वायु प्रदूषण से भरा रहेगा। ऐसे में संवेदनशील मरीजों को सावधानी बरतनी चाहिए। सुबह के समय खासकर कोहरे में निकलने से बचें। मास्क का प्रयोग करें।
दो दिन में तीन डिग्री गिरा तापमान, ठंडक बढ़ी
बीते दो दिन में तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 21 और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। दो दिन पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।
बीते पांच दिन का एक्यूआई
तिथि
18 नवंबर
17 नवंबर
16 नवंबर
15 नवंबर
14 नवंबर
