गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रोहतक:सांसद दीपेंद्र हुड्डा के सुरक्षाकर्मी एएसआई प्रदीप की गोली लगने से मौत, मोखरा गांव का रहने वाला था मृतक – Asi Pradeep, A Security Personnel For Mp Deepender Hooda, Has Died After Being Shot In Rohtak
रोहतक

रोहतक:सांसद दीपेंद्र हुड्डा के सुरक्षाकर्मी एएसआई प्रदीप की गोली लगने से मौत, मोखरा गांव का रहने वाला था मृतक – Asi Pradeep, A Security Personnel For Mp Deepender Hooda, Has Died After Being Shot In Rohtak

November 19, 2026


ASI Pradeep, a security personnel for MP Deepender Hooda, has died after being shot in rohtak

सांसद दीपेंद्र हुड्डा के पीएसओ प्रदीप कुमार का फाइल फोटो
– फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस के लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के सुरक्षाकर्मी एएसआई प्रदीप कुमार (42) ने बुधवार रात अपने गांव मोखरा में गोली लगने से मौत हो गई। आशंका है कि प्रदीप ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या की है।  रात 11 बजे बहुअकबरपुर थाना पुलिस को घटना की सूचना मिली। उनके शव फिलहाल रोहतक के निजी अस्पताल में रखा हुआ है, जहां से पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के डेड हाउस ले जाया जाएगा। अभी परिजनों के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं।

मोखरा गांव निवासी प्रदीप कुमार दो बच्चों का पिता है। हरियाणा पुलिस में भर्ती होने के बाद 2006 से सांसद दीपेंद्र हुड्डा की सुरक्षा में तैनात रहा। बहुअकबरपुर थाना प्रभारी जसबीर ने बताया कि प्रदीप बुधवार को दिन में 10 बजे ड्यूटी के बाद घर आया था। पता चला है कि रात करीब नौ बजे परिजनों को अचानक घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जाकर देखा तो प्रदीप लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था।

तुरंत उसे परिजन खेड़ी साध के नजदीक निजी अस्पताल में ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को रात 11 बजे घटना की सूचना मिली। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों के बयान व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना के पुख्ता कारणों का पता लग सकेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X