गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हरियाणा:बहादुरगढ़ में आसौदा केएमपी टोल के पास ट्रक पलटा, चालक की मौत – Haryana: Truck Overturns Near Asoda Kmp Toll In Bahadurgarh; Driver Dies
रोहतक

हरियाणा:बहादुरगढ़ में आसौदा केएमपी टोल के पास ट्रक पलटा, चालक की मौत – Haryana: Truck Overturns Near Asoda Kmp Toll In Bahadurgarh; Driver Dies

November 19, 2026


Haryana: Truck overturns near Asoda KMP toll in Bahadurgarh; driver dies

मौके की तस्वीर
– फोटो : संवाद

विस्तार

बहादुरगढ़ के आसौदा केएमपी टोल के पास गुरुवार सुबह करीब 8 बजे खरखौदा की तरफ जा रहा एक ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक का नंबर एचआर 47 ई 6318 है। मृतक चालक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। चालक का शव फिलहाल ट्रक के अंदर ही फंसा हुआ है। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की ओर से शव को बाहर निकालने और मृतक की पहचान करने की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X