धौलपुर:पुलिस थाने की खिड़की तोड़कर हिरासत से फरार हुआ आरोपी, दो कॉन्स्टेबल निलंबित – Dholpur Police Custody Escape 261 Kg Ganja Case

प्रतीकात्मक तस्वीर
October 29, 2026

प्रतीकात्मक तस्वीर
दिहौली थाना क्षेत्र में पुलिस कस्टडी से एनडीपीएस एक्ट का आरोपी खिड़की तोड़कर फरार हो गया। करीब आठ दिन पहले राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर 261 किलोग्राम गांजे की बरामदगी के मामले में पकड़ा गया आरोपी श्रीनिवासन टी पुलिस की कस्टडी से भाग गया है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फरार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में दो कॉन्स्टेबल विष्णु और जोगेश को निलंबित कर दिया गया है।
आंध्र प्रदेश के दो आरोपी पकड़े थे
पुलिस ने आठ दिन पहले हाईवे पर कार्रवाई करते हुए 261 किलोग्राम गांजा जब्त किया था। इस मामले में पुलिस ने आंध्र प्रदेश के दो आरोपियों अमर चैतन्य और श्रीनिवासन टी को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। आरोपी अमर चैतन्य फिलहाल जेल में बंद है, जबकि श्रीनिवासन टी को पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
खिड़की तोड़कर फरार हुआ आरोपी
रिमांड के दौरान दिहौली थाने में रखा गया श्रीनिवासन टी खिड़की तोड़कर भाग निकला। आरोपी के कस्टडी से फरार होने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपी का सुराग लगाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
यह भी पढ़ें: राजस्थान: खाटूश्याम पहुंचे सीएम भजनलाल, दिए निर्देश- बाबा के श्रद्धालुओं की सुविधा- सुरक्षा में कोताही न बरतें
लापरवाही पर दो कॉन्स्टेबल निलंबित
कस्टडी से आरोपी के भागने के मामले में ड्यूटी पर तैनात दो कॉन्स्टेबल विष्णु और जोगेश पर कार्रवाई हुई है। पुलिस अधीक्षक ने दोनों कर्मचारियों को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस फरार तस्कर का पता लगाने के साथ-साथ घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।
November 12, 2026
अस्पताल में भर्ती घायल विस्तार सैपऊ थाना क्षेत्र के गढ़ी चटोला गांव में गुरुवार को दो पक्षों में पत्थर घड़ी को लेकर लाठी भाटा जंग हो गई। दोनों तरफ से हुए खूनी संघर्ष में एक पक्ष के करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिसमें महिला और बच्चे भी शामिल हैं। मामले की खबर मिलने […]
November 10, 2026
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस विस्तार धौलपुर की बजरंग कॉलोनी में 22 वर्षीय मुकेश कुमार की सिर में गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव मकान की दूसरी मंजिल पर खून से लथपथ मिला। परिजनों को जानकारी मिलते ही स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना […]
November 9, 2026
A land dispute is being cited as the reason for the incident; the police have placed both bodies in the mortuary and are investigating the circumstances surrounding the apparent suicides.
