शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
राजस्थान:जयपुर में पर्यटकों को परेशान करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 4 लपकों समेत 17 गिरफ्तार – Jaipur Police Arrest 17 People In Special Tourist Safety Drive, Action Against Four Tourist Touts
जयपुर

राजस्थान:जयपुर में पर्यटकों को परेशान करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 4 लपकों समेत 17 गिरफ्तार – Jaipur Police Arrest 17 People In Special Tourist Safety Drive, Action Against Four Tourist Touts

November 19, 2026


पर्यटन नगरी जयपुर में देशी-विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा और उन्हें भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए जयपुर उत्तर पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। 17 से 23 नवंबर तक चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पर्यटकों से अभद्रता, दुर्व्यवहार करने और उन्हें परेशान करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान पुलिस ने अब तक तीन प्रकरण दर्ज कर चार लपकों सहित कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करन शर्मा ने बताया कि पुलिस आयुक्त जयपुर के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत माणकचौक, ब्रह्मपुरी, आमेर और पर्यटक थाना पुलिस की टीमें संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही हैं। अभियान का उद्देश्य जयपुर आने वाले पर्यटकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और पर्यटन स्थलों पर उन्हें किसी तरह की परेशानी से बचाना है।

प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बढ़ाई निगरानी

अभियान के तहत शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों, बाजारों और ऐतिहासिक धरोहरों के आसपास पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही निगरानी व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। पुलिस टीमें विशेष रूप से ऐसे लोगों पर नजर रख रही हैं, जो पर्यटकों पर जबरन अपनी सेवाएं लेने का दबाव बनाते हैं या उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। पर्यटकों को परेशान करने और उनकी सुरक्षा में बाधा डालने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

चार लपकों के खिलाफ तीन प्रकरण दर्ज

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चार लपकों को गिरफ्तार किया है। इनमें ममनून निवासी लेखराज नगर, जयसिंहपुरा खोर, साजिद खान निवासी मेहंदी नगर, आमेर, मनोज कुमार सिंधी निवासी नंद वाटिका, कुंड रोड, आमेर और सानू निवासी रामगंज बाजार, जयपुर शामिल हैं। इनके खिलाफ तीन प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

13 अन्य लोगों को भी किया गिरफ्तार

इसके अलावा पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत 13 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें श्रीकृष्ण महावर, सुनील सांभरिया, आरिफ, शाहरुख, सतीश खींची, शहरून, फरहान, शरवार, महेश, मोहम्मद रेहान, दानिश बेग, अमजद और गोलू सांवरिया शामिल हैं। ये सभी आमेर, ब्रह्मपुरी और जलमहल क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों के निवासी हैं।

पुलिस के अनुसार यह अभियान 23 नवंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान प्रमुख पर्यटन स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और पर्यटकों को परेशान करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X