शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पहले कढ़ाही में आधा कप पानी, फिर डालें दूध, घर पर ऐसे बनाएं सॉफ्ट पनीर, आसान है तरीका
लाइफ़स्टाइल

पहले कढ़ाही में आधा कप पानी, फिर डालें दूध, घर पर ऐसे बनाएं सॉफ्ट पनीर, आसान है तरीका

November 19, 2026


Last Updated:

Ghar Par Paneer Kaise Banayen : पनीर की सब्जी का नाम लेते ही भूख बढ़ जाती है. इस सब्जी के साथ दो रोटियां एक्स्ट्रा ही खाने का मन करता है. कढ़ाही पनीर हो या पनीर पराठा वीकेंड पर हर घर में स्पेशल डिश की डिमांड होती है. वीकेंड पर पनीर की सब्जी सबसे ज्यादा पसंद की जाती है. बाजार में मिलने वाली पनीर शुद्ध है या नहीं, यह सवाल जरूर मन में आता है. वैसे 100 फीसदी शुद्ध और सॉफ्ट पनीर आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. इसमें मिलावट भी नहीं होगी. घर पर शुद्ध पनीर कैसे बनाएं, आइए जानते हैं सबसे आसान तरीका…..

How To Make Paneer At Home : घर पर वीकेंड हो या खुशी का मौका हो हम सब पनीर की सब्जी बनाते हैं. बाजार से पनीर लाकर एक से बढ़कर एक व्यंजन बनाते हैं लेकिन इसे घर बनाने में आलस कर जाते हैं. बाजार का पनीर कई बार मिलावटी होता है. इसमें शुद्धता होगी या नहीं, यह सवाल भी मन में कई बार आता है. बाजार जैसा पनीर घर पर बनाना बहुत आसान है. बस सही ट्रिक पता होनी चाहिए. 500 ग्राम पनीर बनाने के लिए कितना दूध चाहिए होगा, कैसे सॉफ्ट पनीर घर पर बनाते हैं, आइये जानते हैं…..

पनीर बनाने के लिए भैंस का दूध लीजिए या फिर फुल क्रीम दूध लीजिए. फुल क्रीम दूध से ही सॉफ्ट पनीर बनता है. जिस बर्तन में आप दूध को उबालने जा रहे हैं, उसे पानी से अच्छे से धो लीजिए. आप चाहें तो आधा कप पानी उसमें पहले डाल दें. जब पानी हल्का सा गर्म हो जाए तब उसमें दूध डालें. अब गैस चालू कर लीजिए. दूध को थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते रहिए और उबाल आने का इंतजार कीजिए. जब उबाल आ जाए तो गैस बंद कर दीजिए. बर्तन को उतारकर नीचे रख दीजिए और इसके ठंडा होने का इंतजार कीजिए. तत्काल नींबू का रस न मिलाएं. अब 3-4 नींबू लीजिए. उनका रस निकाल लीजिए. तीन बड़ी चम्मच नींबू का रस लीजिए. इसमें छह चम्मच पानी मिला लीजिए. अब एक-एक चम्मच नींबू का रस मिलाइये और दूध को चलाते रहिए.

नींबू का रस थोड़ा-थोड़ा करके मिलाइये. दूध फड़ने लगेगा. अगर नींबू ज्यादा खट्टा होगा तो चार चम्मच ही पर्याप्त होगा. वैसे तो आप विनेगर से भी दूध को फाड़ सकते हैं लेकिन नींबू का रस ज्यादा अच्छा होता है, इससे बना पनीर टेस्टी होता है, इसमें खटास नहीं होती.
अब इसमें चार-पांच आइस क्यूब मिला लीजिए. अब बड़ा सा भगोना या कटोरा लीजिए. इसमें एक बड़ी सी छन्नी रख लीजिए. छन्नी के साथ गीला कपड़ा रखिए. अब पनीर को इसमें छान लीजिए. छानने के बाद पनीर को पानी से धो लीजिए ताकि इसकी खटास दूर हो जाए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब इसी कपड़े में पनीर को बांधकर 15 मिनट के लिए बांधकर रख दीजिए ताकि इसका पानी निकल जाए. अब एक बड़ी थाली लीजिए. एक छोटी थाली या किसी डिब्बे का ढक्कन ले लीजिए. छोटी थाली को उल्टा करके बड़ी थाली के ऊपर रख दीजिए. अब कपड़े में पनीर को अच्छे से दबाकर रख दीजिए ताकि इसका पानी निकल जाए. पनीर अच्छे से सेट हो जाए. अब एक चकला लीजिए. उसे उल्टा करके पनीर के ऊपर रख दीजिए. आधा घंटे तक इसे पनीर के कपड़े के ऊपर रखें. आधा घंटे बाद देखेंगे कि पनीर का पानी थाली में निकल गया है. मुलायम पनीर तैयार है. एक किलो दूध में करीब 200 ग्राम पनीर बनता है. आप अपनी फैमिली की जरूरत के हिसाब से घर पर ही शुद्ध पनीर बना सकते हैं.

अब पनीर को कपड़े से निकाल लीजिए. इसे एक कंटेनर में डालकर फ्रिज में रख लीजिए. तीन-चार दिन खराब नहीं होगा. इस तरीके से एक बार पनीर बनाकर देखिए. बहुत ही सॉफ्ट पनीर बनकर तैयार होगा. फिर आप पनीर पराठा, पनीर की सब्जी, जो मन करे, बनाइये. पूरे परिवार को खिलाइये.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X