शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बानसूर में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद:दहशत और वसूली की तैयारी में था गैंग, पांच इनामी समेत 7 बदमाश दबोचे – Bansur Police Arrest Seven Gang Members, Seize 15 Illegal Firearms; Five Carried Rewards
कोटपूतली-बहरोड़

बानसूर में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद:दहशत और वसूली की तैयारी में था गैंग, पांच इनामी समेत 7 बदमाश दबोचे – Bansur Police Arrest Seven Gang Members, Seize 15 Illegal Firearms; Five Carried Rewards

November 19, 2026


Bansur Police Arrest Seven Gang Members, Seize 15 Illegal Firearms; Five Carried Rewards

मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी

विस्तार

कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस और बानसूर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए सात बदमाशों को पकड़कर उनके पास से 10 देसी कट्टे, तीन देसी पिस्टल, एक देसी रिवॉल्वर, एक अतिरिक्त मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। पकड़े गए सात बदमाशों में से पांच आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। यह कार्रवाई दांतली पहाड़ी के पास नदी क्षेत्र में घेराबंदी करके की गई।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाश ‘AM, 85, 84’ नाम से गिरोह का संचालन कर रहे थे। गिरोह का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में दहशत फैलाकर अपना वर्चस्व कायम करना और अवैध वसूली करना था। पुलिस की कार्रवाई के दौरान गिरोह के मुख्य सरगना अमन मीणा की पीठ पर लदे बैग से यह हथियार बरामद हुए।

ये भी पढ़ें: राजस्थान: यूएई जाने से पहले ये काम जरूर कर लें, वरना लाखों का बिल पड़ सकता है भारी; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिवाली की रात फायरिंग का मामला

मामले की शुरुआत दिवाली की रात से हुई। कृष्ण कुमार अपने दोस्तों के साथ बानसूर स्थित सिकंद देवरा मंदिर के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान अमन मीणा, रितिक सुरेला, निखिल बाल्मीकि, विकास मीणा और तेजपाल ठाकुर ने उनके साथ मारपीट की और फायरिंग की। इस हमले में कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद बानसूर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में बानसूर निवासी अमन मीणा, उद्यो का बास बानसूर निवासी रितिक सुरेला, नारायणपुर रोड बानसूर निवासी विकास मीणा, बाढ़ भावसिंह बानसूर निवासी तेजपाल सिंह, बानसूर निवासी संजय कुमार और निखिल बाल्मीकि शामिल हैं। इनके साथ ही पुलिस ने एक नाबालिग को भी संरक्षण में लिया है। पुलिस आरोपियों से हथियारों की खरीद और अन्य आपराधिक मामलों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X