शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
संत कबीर नगर

Sant Kabir Nagar News:गेहूं की फसल ट्रैक्टर से जोतने पर प्राथमिकी – Fir Lodged For Ploughing Wheat Crop With Tractor

November 20, 2026


संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के भोजपट्टी गांव में जमीन के सीमांकन के बाद लगाए गए पत्थरों को उखाड़ दिया गया। खेत में बोई गई गेहूं की फसल को ट्रैक्टर से जोत देने का भी मामला सामने आया है। पीड़िता मेवाती देवी की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि मेवाती देवी की जमीन को लेकर उपजिलाधिकारी धनघटा के न्यायालय में एक वाद विचाराधीन था। न्यायालय के आदेश पर 10 जून को राजस्व निरीक्षक ने सीमांकन कराया था। आरोप है कि एक नवंबर 2026 को रामकुमार मौर्य, राजेंद्र मौर्य, रामू मौर्य, जोगिंदर उर्फ जोगी कहार और रामबचन कहार ने पत्थर उखाड़ दिए। उन्होंने खेत में बोई गई गेहूं की फसल को ट्रैक्टर से जोत दिया। पीड़िता ने आरोपियों पर धमकी देने और गालियां देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X