शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जौनपुर

Jaunpur News:मुंगराबादशाहपुर में आज, केराकत क्षेत्र में कल लगेगा रोजगार मेला – In Mungra Badshahpur Today, There Will Be A Job Fair In The Kerakat Area Tomorrow

November 20, 2026


जौनपुर। जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 20 और 21 नवंबर को दो विधानसभा क्षेत्रों में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 20 नवंबर को विकास खंड परिसर मुंगराबादशाहपुर और 21 नवंबर को पब्लिक इंटर कॉलेज केराकत में मेला लगाया जाएगा। दोनों स्थानों पर सुबह 10 बजे से अभ्यर्थियों का पंजीकरण और चयन प्रक्रिया शुरू होगी।

जिला सेवायोजन अधिकारी जय प्रकाश पासवान ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 15 से ज्यादा कंपनियों के शामिल होने की संभावना है। इनमें अडानी सोलर एनर्जी लिमिटेड, एशियन इलेक्ट्रॉनिक्स, वर्धमान यार्न्स ट्रेडर्स, नितिन स्प्रिंग लिमिटेड, उड़ान मैनपावर सर्विसेज और रक्षा सिक्योरिटी सर्विस सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं।

कंपनियों की ओर से सोलर टेक्नीशियन, सुपरवाइजर, मशीन ऑपरेटर, स्टोर मैनेजर, ट्रेनर, असिस्टेंट ऑपरेटर, सेल्स मैनेजर, कलेक्शन ऑफिसर और हेल्पर समेत विभिन्न पदों पर चयन किया जाएगा।

मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई और पॉलीटेक्निक डिप्लोमाधारी अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। इच्छुक युवाओं को रोजगार संगम पोर्टल पर निशुल्क पंजीकरण कर अपनी योग्यता के अनुसार कंपनियों में आवेदन करना होगा।

अभ्यर्थियों को शैक्षिक एवं तकनीकी योग्यता के प्रमाणपत्रों की छायाप्रति और बायोडाटा लेकर संबंधित स्थल पर सुबह 10 बजे पहुंचना होगा। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X