शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Fatehabad News:64 लाख से बनी सड़क 20 दिन में ही उखड़ने लगी, विजिलेंस और सीएम फ्लाइंग से जांच की मांग – The Road Built For 6.4 Million Started Falling Apart In Just 20 Days, Vigilance And The Cm Demand An Investigation Via Flying Squad
फतेहाबाद

Fatehabad News:64 लाख से बनी सड़क 20 दिन में ही उखड़ने लगी, विजिलेंस और सीएम फ्लाइंग से जांच की मांग – The Road Built For 6.4 Million Started Falling Apart In Just 20 Days, Vigilance And The Cm Demand An Investigation Via Flying Squad

November 20, 2026


The road built for 6.4 million started falling apart in just 20 days, vigilance and the CM demand an investigation via flying squad

जमालपुर से दमकोरा जानी वाली सड़क में उखड़ीं बजरियां। 

टोहाना। गांव जमालपुर से दमकोरा की ओर जाने वाली सड़क निर्माण के महज 20 बाद ही टूटने लगी। इससे करीब 64 लाख रुपये की लागत से बनी डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने इसे सरकारी धन की बर्बादी बताते हुए विजिलेंस और सीएम फ्लाइंग से जांच कराने की मांग की है।

गांव जमालपुर निवासी गेजू सैनी सहित अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। तय मानकों की अनदेखी के कारण सड़क इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग का निर्माण मार्केटिंग बोर्ड की ओर से करवाया गया है।

गेजू सैनी, मोना, बलबीर, ऋषि और सुरेश सहित अन्य ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सड़क निर्माण में कथित भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उनका कहना है कि पिछली बार भी विभाग ने सड़क बनाई थी लेकिन गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद वह जल्दी टूट गई थी। ग्रामीणों ने मांग की कि पूरे मामले की जांच सीएम फ्लाइंग या विजिलेंस से करवाई जाए। साथ ही जिम्मेदार ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्रवाई हो।

मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता आनंद कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण के मामले की जांच करवाई जाएगी। सड़क को भी ठीक कराया जाएगा ताकि आमजन को आवागमन में परेशानी न हो।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X